Motihari Chain Snatching: मीना बाजार में दिनदहाड़े झपटमारी, महिला के गले से सोने की चेन लेकर भागे बदमाश

Updated:
विज्ञापन
Motihari Chain Snatching Meena bazar chain snatching bike riders robbed woman gold chain cctv investigation

प्रतीकात्मक तस्वीर

Motihari Chain Snatching: मीना बाजार में खरीदारी करने आई महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन झपट ली. पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है.

विज्ञापन

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Motihari Chain Snatching: शहर में झपटमारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. मीना बाजार में खरीदारी करने पहुंची एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन झपट ली और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए. इस दुस्साहसिक घटना से पूरे बाजार इलाके में अफरा-तफरी मच गई. शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार में हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

सड़क पार करने के दौरान बदमाशों ने बोला धावा

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी पीड़िता गुड़िया सिंह ने नगर थाना में इस बाबत लिखित आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि शाम करीब 5:25 बजे वह मीना बाजार में कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी करने आई थीं. जैसे ही वह सड़क पार करने लगीं, तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे. इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली.

भीड़भाड़ का फायदा उठाकर अपराधी हुए रफूचक्कर

वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़िता जब तक शोर मचातीं, दोनों आरोपी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भीड़भाड़ वाली सड़क का फायदा उठाते हुए रफूचक्कर हो चुके थे. पीड़िता ने अपने स्तर से स्थानीय लोगों की मदद से बदमाशों का पीछा करने और उनकी पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने नगर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी.

सीसीटीवी फुटेज से झपटमारों की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता ने पुलिस से बाजार और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने, आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने तथा छीनी गई सोने की चेन बरामद करने की गुहार लगाई है. मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से झपटमारों के हुलिए और बाइक के नंबर का सुराग लगाने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन