'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत मधुबन में दिखा कांग्रेस और एनएसयूआई का शक्ति प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबन में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में छात्र नेताओं का सम्मान किया गया और संगठन को मजबूत बनाने के मुद्दों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

Youth Congress Motihari: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत शुक्रवार को मधुबन में शक्ति प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के दौरान छात्र नेताओं का भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन

छात्र नेताओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव चुन्नू सिंह तथा पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मनीष यादव का युवा कांग्रेस नेता पवन सिंह ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर आप के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुणाल भूषण, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अहमद अली, सुरेंद्र मालाकार, संदीप मालाकार, हजरत खान, टिंकू सिंह, अभिषेक, हीरा, पप्पू, आनंद और धनंजय यादव सहित कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन