Ramgarhwa News: अनियंत्रित ट्रक ने छह लोगों को रौंदा, दो की मौत के बाद सड़क जाम

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते और सड़क जाम किए ग्रामीण

रामगढ़वा के भलुवहिया गांव के पास NH-527D पर अनियंत्रित टिप टेलर की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

रामगढ़वा से अरुण कुमार ओझा की रिपोर्ट

Ramgarhwa News: राष्ट्रीय राजमार्ग 527डी पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर टायर जलाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देर शाम तक प्रशासन जाम हटाने में सफल नहीं हो सका.

अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा

जानकारी के अनुसार रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भलुवहिया गांव के समीप RJ14GJ/0840 नंबर की टिप टेलर ट्रक आमोदेई स्थित रिपूराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल से चावल का टुकड़ा लोड कर सुगौली की ओर जा रही थी.

ओवरब्रिज से उतरने के दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए बिजली के पोल से जा टकराया.

मां-बेटी की मौके पर मौत, चार घायल

हादसे में भलुवहिया गांव निवासी स्वर्गीय यादोलाल पटेल की पत्नी मुन्नी देवी और उनकी पुत्री सुमित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: चिरैया में 39 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

टक्कर के बाद ट्रेलर का जोड़ टूटा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का जोड़ टूट गया. हादसे के बाद चालक इंजन लेकर भागने का प्रयास करने लगा. हालांकि स्थानीय पुलिस ने पीछा कर वाहन को जब्त कर लिया. मामले की जांच की जा रही है.

सड़क पर बिखर गया माल, लंबा जाम

हादसे के बाद ट्रेलर में लदी चावल के टुकड़े की बोरियां सड़क पर बिखर गईं. इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी को लेकर डीएम का बड़ा आदेश, 27 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

घटना से नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीण मृतकों के परिजनों को मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

प्रशासन की कोशिश रही विफल

घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ राकेश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों के सामने उनकी एक नहीं चली. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और यातायात बाधित रहा.

यह भी पढ़ें: कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी, खाते से उड़े 95 हजार रुपये

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन