नेपाल को 3-1 से हराकर मोहम्मडन एसी फाइनल में

Published at :28 Feb 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल को 3-1 से हराकर मोहम्मडन एसी फाइनल में

गांधी मैदान में खेले जा रहे ऑल इंडिया महात्मा गांधी फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को मोहम्मडन एसी व यूथ एकेडमी नेपाल के बीच खेला गया.

विज्ञापन

चकिया.स्थानीय गांधी मैदान में खेले जा रहे ऑल इंडिया महात्मा गांधी फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को मोहम्मडन एसी व यूथ एकेडमी नेपाल के बीच खेला गया. खेल की शुरुआत से ही मोहम्मडन एसी ने आक्रमक फुटबॉल का प्रदर्शन किया. पहले हाफ के चौथे मिनट में कोलकाता के जर्सी नंबर 10 मो यादव ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. एक गोल से पिछड़ रही नेपाल की टीम इससे उबर भी नहीं पायी थी कि कोलकाता के जर्सी नंबर 19 प्रतीक घोष ने 13वें मिनट में दूसरा गोल कर दिया. पहले हाफ में नेपाल की टीम ने काफी प्रयास किया, परन्तु गोल करने में सफल नहीं हो पायी. दूसरे हाफ के चौथे मिनट में कोलकाता के जर्सी नंबर 6 कार्गो जकाता ने बेहतरीन पास को गोल में बदलकर कोलकाता को 3-0 से आगे कर दिया. गोल करने के लिए संघर्ष कर रही नेपाल की टीम को एकमात्र सफलता खेल के 75 वें मिनट में मिली. नेपाल के जर्सी नंबर 11 कृष्णा शाक्या ने फ्री किक को गोल में तब्दील कर स्कोर 3-1 कर दिया, जो खेल की समाप्ति तक बरकरार रहा. कोलकाता के डिफेंडर जर्सी नंबर 2 कौशिक साहा को बेहतरीन खेल के लिए बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया. टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार को साउथ इस्टर्न रेलवे, जमशेदपुर और मोहम्मडन एसी के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन