Motihari: बाइक सवार बदमाशों ने जीविका दीदी से झपटे डेढ़ लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन
Motihari: बाइक सवार बदमाशों ने जीविका दीदी से झपटे डेढ़ लाख रुपये

क्षेत्र में सोमवार की संध्या बड़ी वारदात उस समय घटी जब जीविका समूह की दीदी रामावती कुमारी से डेढ़ लाख रुपये झपट लिए गए.

विज्ञापन

केसरिया. क्षेत्र में सोमवार की संध्या बड़ी वारदात उस समय घटी जब जीविका समूह की दीदी रामावती कुमारी से डेढ़ लाख रुपये झपट लिए गए. घटना स्थानीय एसबीआई शाखा से निकासी के कुछ ही देर बाद की है. जानकारी के अनुसार कढ़ान निवासी जीविका दीदी रामावती देवी अपने महिला समूह की अध्यक्ष आभा देवी, कोषाध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के साथ बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर घर लौट रही थीं. सभी महिलाएं एक टैंपो पर सवार होकर कढ़ान की ओर जा रही थीं. जैसे ही वाहन गोंछी मार्ग के निर्माणाधीन रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर रामावती देवी का पर्स छीन लिया और फरार हो गए. पर्स में निकासी किए गए पूरे रुपये के अलावे अन्य कागजात रखे हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थानाध्यक्ष उदय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन