ePaper

मानव तस्कर के चंगुल से नाबालिग लड़की को कराया गया मुक्त

Updated at : 22 Sep 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
मानव तस्कर के चंगुल से नाबालिग लड़की को कराया गया मुक्त

एसएसबी की मानव तस्करी रोधी इकाई की टीम के द्वारा संदेह के आधार पर मैत्री ब्रिज, रक्सौल के पास भारत से नेपाल जा रहे एक व्यक्ति और नाबालिग लड़की को अभिरक्षा में लिया गया

विज्ञापन

रक्सौल . एसएसबी की मानव तस्करी रोधी इकाई की टीम के द्वारा संदेह के आधार पर मैत्री ब्रिज, रक्सौल के पास भारत से नेपाल जा रहे एक व्यक्ति और नाबालिग लड़की को अभिरक्षा में लिया गया. प्रारंभिक पूछताछ में, संभावित मानव तस्करी का मामला प्रतीत होने के बाद मानव तस्करी रोधी इकाई, 47 वी वाहिनी, प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण और स्वच्छ रक्सौल संस्था ने काउंसलिंग की. जिसके बाद पता चला कि नाबालिग लड़की ने खुलासा किया कि कुछ महीने पहले स्कूल जाने के क्रम में व्यक्ति ने उससे दोस्ती की और शादी करने और अच्छा जीवन जीने का वादा किया था. नाबालिग लड़की ने खुलासा किया कि तस्कर उसे काठमांडू, नेपाल में अपने कुछ दोस्तों के पास ले जाने वाला था, वही जाकर मुझसे शादी करने की बात कही थी. तस्कर के पास विभिन्न कंपनियों के कई टूटे हुए सिम कार्ड पाए गए. जब सिम कार्ड के बारे में पूछताछ की गई, तो तस्कर के पास कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं था. आगे की काउंसलिंग के दौरान, यह भी पता चला कि उस व्यक्ति ने नाबालिग लड़की से शादी करने का वादा करके उसका यौन शोषण किया था. नाबालिग लड़की के परिवार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि लड़की कल दोपहर से लापता है. परिजन द्वारा अपहरण के मामले में बाराटी पुलिस स्टेशन, वैशाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. इसके बाद भारतीय नाबालिग लड़की एवं 01 तस्कर को अग्रिम कार्यवाही हेतु हरैया थाना रक्सौल को सौंप दिया गया है. मौके पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग इंस्पेक्टर विकास कुमार, खेमराज, अरविंद द्विवेदी, नीतू कुमारी, आर्य लक्ष्मी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता अशीष कुमार, स्वच्छ संस्था के रंजीत सिंह, साबरा खातून मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन