मोतिहारी: मेहसी में टीवीएस और होंडा के नकली सामान जब्त, दो दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Seized counterfeit TVS and Honda motorcycle spare parts during a police raid in Mehsi, East Champaran.

Excerpt: मेहसी में पुलिस ने दो दुकानों में छापेमारी कर टीवीएस और होंडा कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली सामान जब्त किए. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

चकिया, मोतिहारी से निर्मल मिश्रा की रिपोर्ट

Motihari News: मेहसी थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दुकानों में छापेमारी कर टीवीएस और होंडा कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली सामान जब्त किए हैं. कार्रवाई के दौरान दोनों दुकानदार मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

छापेमारी में बड़ी मात्रा में सामान बरामद

जानकारी के अनुसार मेहसी के स्टेट बैंक रोड स्थित दो दुकानों में टीवीएस और होंडा कंपनी के नकली स्पेयर पार्ट्स और अन्य उत्पाद बेचे जाने की सूचना कंपनियों को मिली थी. इसके बाद अधिकृत एजेंसी स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क प्रा. लि. की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों दुकानों में छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली उत्पाद बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया.

आरोपी दुकानदार फरार

पुलिस के अनुसार श्री विश्वकर्मा ऑटो सेंटर के मालिक संदीप कुमार और शुभम मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सेंटर के मालिक शुभम साह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी की भनक लगते ही दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

कंपनी प्रतिनिधि ने दर्ज कराई प्राथमिकी

इस संबंध में टीवीएस और होंडा कंपनी की ओर से अधिकृत एजेंसी स्पीड सर्च सिक्योरिटी नेटवर्क प्रा. लि. के धीरज शुक्ला ने मेहसी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर मेहसी थाना कांड संख्या 183/26 दर्ज किया गया है.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि बिना वैध कागजात के नकली उत्पाद रखना और कंपनी के नाम पर बिक्री करना कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63 सहित अन्य धाराओं के तहत दंडनीय अपराध है. मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन