Motihari: सीएम की चिकित्सीय सुरक्षा में एम्बुलेंस से लैस आठ मेडिकल टीम की तैनात

Updated:
विज्ञापन
Motihari: सीएम की चिकित्सीय सुरक्षा में एम्बुलेंस से लैस आठ मेडिकल टीम की तैनात

सेमरा के महावीर विष्णु हाई स्कूल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए आठ मेडिकल टीम को तैनात किया गया है.

विज्ञापन

मोतिहारी. सेमरा के महावीर विष्णु हाई स्कूल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए आठ मेडिकल टीम को तैनात किया गया है. जिसमें दस चिकित्सक ,तीन जीएनएम व दो एएनएम की तैनाती की गयी है. इसके अलावे फार्मासिस्ट, लिपिक व परिचारी वर्ग के कर्मियों के दर्जनभर कर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है. मेडिकल टीम का कमान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसएन सत्यार्थी संभालेंगे. सीएम की चिकित्सीय सुरक्षा को ले कारकेट से लेकर हैलीपैड और कार्यक्रम स्थल तक अलग-अलग मेडिकल टीम बनाया गया है. सीएस डॉ. रविभूषण श्रीवास्तव ने संबंधित मेडिकल टीम का गठन करते हुए सभी चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मियों को ड्रेस कोड में परिचय पत्र के साथ ससमय कार्य स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. वही सदर अस्पताल के भंडारपाल को सभी आवश्यक दवा व सामग्री कीट मेडिकल टीम को उपलब्ध करने का टास्क दिया है. 102 एम्बुलेंस के एसीओ को सदर अस्पताल प्रबंधक कक्ष में सुबह 6 बजे से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. सीएस ने आदेश में स्पष्ट कहा है कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही होने की स्थिति में संबंधित चिकित्सक व कर्मी स्वंय जिम्मेवार होंगे.

मोबाइल मेडिकल टीम की व्यवस्था

सीएम के कार्यक्रम को लेकर आठ एम्बुलेंस को अलग-अलग टीम में रखा गया है. ताकि आपात स्थिति में सीएम सहित अन्य को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराया जा सके. इनमें एक चलत चिकित्सा दल भी होगा. इसके लिए 102 के दो एम्बुलेंस को रखा गया है. इसके अलावे सभी सात अलग-अलग टीम में एक-एक 102 एम्बुलेंस होंगें

कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल कैंप

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर लोगों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है. मेडिकल कैंप बंजरिया व सुगौली के एमओआईसी के द्वारा किया जायेगा. जिसमें डॉ बी के पाठक के अलावे एएनएम विभा सिंह सहित एक एम्बुलेंस कैंप में मौजूद रहेंगा.

सदर अस्पताल ब्लड बैंक में 21 यूनिट ब्लड

सीएम के कार्यक्रम को लेकर सदर अस्पताल ब्लड बैंक में अलग-अलग ग्रुप के ब्लड को सुरक्षित किया गया है. ताकि इमजेंसी में मरीजों को ब्लड उपलब्ध हो सके. इनमें ए पोजिटिव के एक युनिट, बी पॉजिटिव के दो युनिट, ओ पॉजिटिव के 17 युनिट व एबी पॉजिटिव के एक युनिट ब्लड उपलबध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन