अप्रैल में सर्वाधिक 145 अग्निकांड

मई माह में अग्निकांड की घटनाओं में कमी आयी है. कमी आने से अग्निशामन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने राहत की सांस ली है.
सदर,अरेराज व रक्सौल में अधिक अगलगी की घटनाएं
अप्रैल माह में सबसे अधिक आग सदर अनुमंडल,अरेराज व रक्सौल के विभिन्न इलाकों में अधिक आग लगे. सैकड़ों का आशियाना जलकर राख हो गया और जानमाल की भी क्षति हुई.सूचना मिलते ही दमकल आग बुझाने का काम कर ही रही थी कि फिर दूसरी व तीसरी जगह पर आग लगाने की सूचना आ जाती थी.ढाका के जटवलिया,अरेराज के पहाड़पुर में हुआ दर्दनाक घटना
ढाका अनुमंडल के जटवलिया दलित बस्ती की घटना का जख्म अभी तक है. एक मां के दो छोटे-छोटे बच्चे जल गये थे और भारी क्षति हुई थी. इसी तरह से पहाड़पुर में भी भयंकर आग लगा था,जहां सबकुछ खाक हो गया था.दो मई से मिली है राहत
दो मई से अग्निकांड की घटनाओं में कमी आयी है,जिससे राहत मिली है. जिले में अब तक मात्र 25 जगहों पर ही आग लगी है. इसका कारण यह है कि लोगों में जागरूकता आयी है और लोग सावधानी बरतने लगे हैं.चार माह में हुई अग्निकांड की घटनाएं
अनुमंडल जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल
सदर- 6 5 6 43अरेराज- 4 7 8 22
चकिया- 2, 7 7 21पकड़ीदयाल- 0 6 8 14
सिकरहना- 6 2 5 20रक्सौल- 2 2 15 25
कहते हैं अधिकारी- मई महीनें में राहत मिली है.बावजूद विभाग अलर्ट मोड में है और अधिकारियों व कर्मियों को हर स्तर से मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है. मानसून आने तक सावधानी रहेगी. मॉकड्रील के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. तृप्ति सिंह,जिला अग्निशामलय पदाधिकारी,मोतिहारी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




