मैट्रिक परीक्षा में पिकअप पलटने से छात्र की मौत, दो जख्मी

Published at :22 Feb 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा में पिकअप पलटने से छात्र की मौत, दो जख्मी

कोटवा से बाजिया रोड में पोखरा पुल के नजदीक एक पिकअप गाड़ी असंतुलित होकर पलट गयी, जिसमें पिकअप पर सवार मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कोटवा. थाना क्षेत्र के कोटवा से बाजिया रोड में पोखरा पुल के नजदीक एक पिकअप गाड़ी असंतुलित होकर पलट गयी, जिसमें पिकअप पर सवार मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र की मौत हो गयी. वहीं दो छात्र घायल हो गए. मृतक की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के सोनरापुर बरही टोला निवासी अमन कुमार पटेल के रूप में हुई है. वहीं गंभीर रूप से घायल एक छात्र उक्त गांव का ही रंजीत कुमार बताया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया. मामले में पुलिस पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार ने बताया है कि इसकी सूचना स्थानीय थाने अध्यक्ष को दे दी गयी है. बता दें कि मोतिहारी से केसरिया सोनरापुर लौट रहे पिकअप पर कुछ मैट्रिक के परीक्षरथी सवार हो गए थे. उक्त पिकअप पोखरा के नजदीक असंतुलित होकर पलट गई जिसमें एक छात्र की मौत हो गयी.

पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, छात्रा घायल

गोविंदगंज. बाइक से अपने भाई के साथ मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही छात्रा सुजाइतपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी. साथ ही उसका भाई भी घायल हो गया. शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने भाग रहे पिकअप चालक को पकड़ लिया. वहीं घायल छात्रा को इलाज के लिए अरेराज रेफरल ले गए, जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया. घायल छात्रा हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव की शैलशा कुमारी व भाई मंटू कुमार है.

जानकारी के अनुसार छात्रा अपने भाई मंटू के साथ सुजाइतपुर स्थित विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने बाइक से जा रही थी. इसी दौरान गोविंदगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक में ठोकर मार दी, जहां ठोकर लगते ही दोनों भाई बहन सड़क पर गिरकर घायल हो गए. बहरहाल पुलिस पिकअप व बाइक को अपने अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई में जुटी थी. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई करने की बात बतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन