सुगौली में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, लगाया हत्या का आरोप

थाना क्षेत्र के उत्तरी मनसिंघा पंचायत के वार्ड संख्या 7 के नकरदेई गांव में शनिवार की देर रात दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है
सुगौली. थाना क्षेत्र के उत्तरी मनसिंघा पंचायत के वार्ड संख्या 7 के नकरदेई गांव में शनिवार की देर रात दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है. सूचना मिलने पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा दिया. मृतका के पिता के आवेदन पर ससुर सहित ससुराल के पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतका नकरदेई गांव निवासी मोबस्सीर खान की पत्नी सबतूरा खातून बताई जाती है. मृतका के पिता पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत योगापट्टी थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिपरपाती गांव निवासी कमरुद्दीन खान का पुत्र रहिमुल्लाह खान ने थाने में नकरदेई गांव निवासी विवाहिता के ससुर मुजम्मिल खान का पुत्र अत्ताउल्लाह खान उर्फ कव्वाल साहब, अत्ताउल्लाह खान की पत्नी माजरा खातून पुत्र मुज्किर खान, मेराज खान का पुत्र हबीबुल्ला खान व हाबीबुल्लाह खान का पुत्र अबुसाद खान को नामजद आरोपी बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मृतका के पिता रहीमुल्लाह खान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री सबुतारा खातून की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से धूमधाम से की थी जिसमें 8 लाख खर्च किए थे. इसके बावजूद तीन लाख रुपये और चार पहिया गाड़ी की और मांग की जा रही थी. पिता ने कहा कि ससुराल वाले शादी के कुछ दिन बाद ही सबुतारा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे. जिसको लेकर एक बार पंचायती भी हुई थी जिसमें उनके द्वारा असमर्थता जताई गई थी. आरोप लगाया कि पंचायती की एक महीने बाद ही विवाहिता की हत्या कर दी गई. पीड़ित पिता ने बताया कि रविवार को फोन पर बताया गया कि सबुतारा ने खुद को घर में बंद कर लिया है और फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है. आनन-फानन में जब सबुतारा के ससुराल पहुंचे तो बेटी मृत पड़ी थी. परिजनों का कहना है कि सबुतारा कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती थी. परिजनों को पूरा विश्वास है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए सबुतारा की हत्या कर दी है. इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं. मामले की जांच की जा रही है. दोषियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा. इधर मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




