परीक्षार्थी एवं उसके चाचा पर चाकू से वार, घायल का चल रहा सदर अस्पताल में इलाज

Published at :19 Feb 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षार्थी एवं उसके चाचा पर चाकू से वार, घायल का चल रहा सदर अस्पताल में इलाज

मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रहे एक परीक्षार्थी एवं उसके चाचा पर जान मारने की नियत से चाकू से हमला कर घायल कर दिया.

विज्ञापन

मोतिहारी. मैट्रिक परीक्षा देकर लौट रहे एक परीक्षार्थी एवं उसके चाचा पर जान मारने की नियत से चाकू से हमला कर घायल कर दिया. परीक्षार्थियों का झुंड देख हमलावर भाग खड़े हुए.परीक्षार्थियों में से एक छात्र दौड़ कर एक हमलवार को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. इधर घायल दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना नगर थाना के एम के डी पब्लिक स्कूल के समीप मंगलवार शाम की है. गिरफ्तार हमलावर आदित्य कुमार बताया जाता है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इस संबंध में जितना थाना के बनकटवा निवासी सन्नी सौरभ ने छह नामजद सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है, जिसमें बताया है कि मंगलवार को करीब 5.30 बजे मेरा भतीजा अमन कुमार स्कूल से परीक्षा देकर निकला, तो पहले से घात लगाकर आदिल कुमार, अमित कुमार, रौशन कुमार, प्रिंस कुमार, कौलेश कुमार, अभिषेक कुमार व कुछ अज्ञात लाेग रामपुरी छुरा, रड, बेल्ट, फरसा लिए हम दोनों को घेर लिया. आदित्य कुमार ने अपने हाथ में लिए रामपुरी छुरा से अमन कुमार के सर पर हमला कर दिया. जान बचाने की नियत से रोका तो सभी मिलकर मुझे पकड़ लिया. उसके बाद आदित्य कुमार ताबड़तोड़ चाकू चलाने लगा. किसी तरह से जान बचाकर भागे और चिल्लाने लगे. इसी बीच परीक्षार्थियों के झुंड को दौड़ कर आते देख हमलावर भागने लगा, जहां छात्रों के भीड़ ने रामपुरी चाकू के साथ आदित्य कुमार को पकड़ लिया. नगर इंसपेक्टर विजय प्रसाद ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन