किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि की राशि

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किस्त की राशि किसानों के खाता में सोमवार को ट्रांसफर हुआ.
जिले के 4.50 लाख किसानों के खाता में 90.6 करोड़ रुपये हुआ ट्रांसफर – पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 19 वीं किस्त से राशि का हुआ भुगतान – योजना से सर्वाधिक लाभान्वित कल्याणपुर व चिरैया प्रखंड के है किसान मोतिहारी. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19 वीं किस्त की राशि किसानों के खाता में सोमवार को ट्रांसफर हुआ. इनमें पूर्वी चंपारण जिला के 4 लाख 50 हजार 300 किसानों लभान्वित होंगे. इसके तहत प्रति किसान दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गया. जिले के किसानों के खाता में 90 करोड़ छह लाख रुपये भेजे गये. जिले के 223 किसान 19 वीं किस्त से हुएवंचित पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 223 लाभुक इस बार 19 वीं किस्त की राशि से वंचित हो गये हैं. केवाइसी नहीं कराने वाले इन किसानों को 19 वीं किस्त की राशि से वंचित कर दिया गया है. जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कूल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक की संख्या 4 लाख 50 हजार 523 है. इनमें 223 वैसे किसान चिन्हित किये गये हैं, जिन्होंने इ-केवाइसी नहीं कराया है. ऐसे इ-केवाइसी नहीं कराने वाले किसान 19 वीं किस्त से वंचित रह जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




