ePaper

राष्ट्रीय विद्यालय खेल तलवारबाजी प्रतियोगिता में केश्जर को रजत पदक

Updated at : 03 Jan 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय विद्यालय खेल तलवारबाजी प्रतियोगिता में केश्जर को रजत पदक

अंडर-17 राष्ट्रीय विद्यालय खेल तलवारबाजी प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए बालिका वर्ग में तलवारबाजी के फॉयल एकल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया.

विज्ञापन

मोतिहारी.स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा खेल एवं युवा सेवाएं विभाग, महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में 27 से 31 दिसम्बर तक महाराष्ट्र के छत्रपति शम्भाजीनगर में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय विद्यालय खेल तलवारबाजी प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए बालिका वर्ग में तलवारबाजी के फॉयल एकल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया. तलवारबाजी संघ के जिला सचिव अप्पु कुमार ने बताया कि खिलाड़ी केशर ने वर्ष एवं प्रतियोगिता के अन्तिम दिन बालिका वर्ग में तलवारबाजी के फॉयल एकल स्पर्धा में नॉक आउट के टॉप – 32 राउंड में चण्डीगढ़ की यक्षिता को 14-15 से हराकर प्री क्वार्टर- फाइनल में प्रवेश किया, प्री क्वार्टर- फाइनल में मणिपुर की गीतारानी को 14-15 से हराकर क्वार्टर- फाइनल में प्रवेश किया, क्वार्टर- फाइनल में महाराष्ट्र की कनक को 6-15 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में तमिलनाडु की अभिनया को 7-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, फाइनल में चंडीगढ़ की नविशा से 7-15 से हारकर केशर राज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

पूणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है केशर

मोतिहारी. पूर्वी चम्पारण की रहने वाली केशर राज वर्तमान में खेलो इंडिया स्कीम के तहत आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट, पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। वह स्थानीय जीवन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है.इसके पूर्व भी केशर राज ने राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक, एवं दो कांस्य पदक हासिल किया है. इसके साथ ही विगत माह उत्तराखंड में आयोजित एशिया कैडेट कप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन