मोतिहारी: मुंबई में था परिवार, गांव के घर में लाखों की चोरी, सोना-चांदी और नकदी गायब

Updated:
विज्ञापन
Police investigating theft in locked house at Kalyanpur Motihari

मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी कल्याणपुर से सुबोध कुमार सिंह की रिपोर्ट

Motihari News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दिक्षित पंचायत अंतर्गत छपरा बली गांव में बंद पड़े एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति और नकद की चोरी कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

मुंबई में रहता है परिवार

जानकारी के अनुसार छपरा बली गांव निवासी प्रभुनाथ सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहकर रोजगार करते हैं. उनके घर की देखरेख पिछले 15 वर्षों से वासुदेव छपरा गांव निवासी अनिल कुमार महतो करते आ रहे हैं.

सुबह पहुंचने पर टूटा मिला ताला

अनिल महतो ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि शुक्रवार रात करीब सात बजे घर का कामकाज और खेती-बारी देखने के बाद वह अपने गांव लौट गए थे.

शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब वह प्रभुनाथ सिंह के घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया.

घर के अंदर जाकर देखा गया तो सभी सामान बिखरा पड़ा था और कीमती जेवरात व नकदी गायब थे.

लाखों की संपत्ति चोरी

चोरी गए सामानों में सोने का नेकलेस हार, तीन सोने की अंगूठियां, तीन सोने के हनुमानी, कान की बाली के तीन सेट, चांदी के लोटे, गिलास, थाली, कटोरे, चम्मच, चांदी के सिक्के, चांदी का एक हजार रुपये वाला नोट, एक सोनाटा घड़ी और एक लाख रुपये नकद शामिल हैं.

पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कीमत लाखों रुपये है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है.

विनीत कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन