कंपाउंडर के घर आभूषण सहित चार लाख की चोरी

मुफस्सिल थाने के लक्ष्मीपुर गांव में चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के लक्ष्मीपुर गांव में चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने कंपाउंडर करमुल्लाह आलम के कमरे का ताला तोड़ नकद व आभूषण सहित करीब चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली. घटना गुरुवार रात की बतायी जा रही है. घटना को लेकर करमुल्लाह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि वह सपरिवार खाना खाकर एक कमरे में सो गया. बगल के कमरे में ताला लगा दिया. इस बीच मौका पाकर चोरों ने घर में घुस नशीला स्प्रे छिड़क परिवार के सभी सदस्यों को बेहोश कर कमरे को बाहर से लॉक करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया. आलमीरा, पेटी का लॉक तोड़ करीब 2.25 लाख का आभूषण व 1.60 लाख कैश की चोरी कर ली. सुबह में नींद खुली तो देखा कि कमरा बाहर से लॉक है. पड़ोसी रोहित कुमार को फोन किया तो उसने आकर कमरे का दरवाजा खोला. बगल के कमरे के दरवाजे पर नजर गयी तो देखा कि ताला टूटा था. कमरे के अंदर सामान बिखरा था. घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आकर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अपर थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने कहा कि मामले में आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गृहस्वामी ने एक ग्रामीण पर आशंका जतायी है. मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




