ePaper

IT Raid: बाराती बन गए अफसर, 40 गाड़ियों से मारी एंट्री, IT और ED की रेड से मोतिहारी में हड़कंप

Updated at : 07 Dec 2024 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
IT Raid: बाराती बन गए अफसर, 40 गाड़ियों से मारी एंट्री, IT और ED की रेड से मोतिहारी में हड़कंप

IT Raid: बिहार के मोतिहारी जिले में एक चावल कंपनी पर आयकर और इडी की टीम ने छापेमारी की. चावल कंपनी का नाम रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड बताया जा रहा है.

विज्ञापन

IT Raid: मोतिहारी जिले के रक्सौल में एक बड़ी चावल कंपनी में आयकर विभाग और ईडी की टीम ने छापेमारी की. चावल कंपनी रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के रक्सौल, मोतिहारी, हरसिद्धि, पटना और दिल्ली के ठिकानों एजेंसियों ने यह छापेमारी की है. छापेमारी में 300 से अधिक कर्मचारी और जवान शामिल थे. शुक्रवार देर रात तक यह छापेमारी की गई. कंपनी पर आयकर चोरी का आरोप है. जानकारी के मुताबिक यह कंपनी बिहार, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के कई राज्यों और देशों में चावल का कारोबार करती है.

मोतिहारी में बारात के शक्ल में छापा मारने पहुंची टीम

आयकर विभाग ने यह रेड फिल्मी स्टाइल में मारी. रास्ते में किसी को भनक न लगे इसलिए अधिकारियों की टीम शादी स्टीकर लगे प्राइवेट गाड़ी से छापा मारने पहुंची थी. गाड़ियों पर अविनाश परिणय नेहा के पोस्टर लगा था. उनका काफिला लगभग 40 गाड़ियों का था.  रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कैंपस में मौजूद लोगों को जब पता चला कि गाड़ियों में बाराती नहीं बल्कि आयकर और इडी के अधिकारी हैं तो वो हैरान रह गए.  

रक्सौल में बड़ी कार्रवाई

रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर आयकर और इडी टीम की सबसे बड़ी कार्रवाई रक्सौल के आमोदेई गांव में हुई. यहीं कंपनी का राइस मिल और मालिक का घर है. अधिकारी आय और व्यय के रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस कंपनी ने बहुत कम समय में बड़ा नाम बना लिया है.  इसका चावल विदेशों में भी सप्लाई होता है.कंपनी के मालिक रामेश्वर गुप्ता पहले गुप्ता डिजल्स के नाम से एक दुकान चलाते थे. आज रामेश्वर गुप्ता के पास अकूत संपत्ति है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन होगी बारिश, निकाल लें छाता

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन