Motihari: इंटर की छात्रा का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि की नाबालिग पुत्री का अपहरण करने का मामला उजागर हुआ है.
Motihari: तुरकौलिया. थाना क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि की नाबालिग पुत्री का अपहरण करने का मामला उजागर हुआ है. वह इंटर की छात्रा है, उसकी उम्र 16 वर्ष है. मामलें में पीड़ित पिता ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है. बताया है कि उसकी पुत्री 27 अगस्त की सुबह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. उसके साथ छोटी बहन भी थी. इसी बीच अचानक एक उजले रंग के स्कार्पियो पर सवार पिपरा थाना क्षेत्र के सागर मठिया नवादा टोला के जयप्रकाश कुमार, दीपक कुमार, रीमा देवी, विभा देवी, काजल कुमारी पहुंचे. उसकी बड़ी पुत्री से आरोपी तीनों महिलाएं बात करने लगी. बातचीत के दौरान जयप्रकाश अचानक से आया और पुत्री का मुंह दबाते हुए स्कार्पियो में बैठाकर अपहरण की नीयत से भाग गया. वह अपने सगे संबंधियों के साथ जयप्रकाश के घर गया. जहां उसका छोटा भाई सहित अन्य थे. उनको देखते ही सभी आग बबूला हो गए. मारपीट पर भी उतारू हो गए. थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




