ePaper

प्रभार नहीं देने वाले पूर्व एचएम के विरुद्ध दर्ज होग प्राथमिकी

Updated at : 13 Oct 2025 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभार नहीं देने वाले पूर्व एचएम के विरुद्ध दर्ज होग प्राथमिकी

नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को प्रभार देने में उदासीनता बरतने वाले पूर्व के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को महंगा पड़ सकता है.

विज्ञापन

मोतिहारी. नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को प्रभार देने में उदासीनता बरतने वाले पूर्व के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को महंगा पड़ सकता है.तीन दिनों के अंदर प्रभार नहीं देने पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हो सकता है.डीइओ राजन कुमार गिरी ने मामले को गंभीरता से लिया है.डीइओ ने सभी पूर्व के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय का संपूर्ण प्रभार नव नियुक्त प्रधान को पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर देने का निर्देश दिया है.अन्यथा कि स्थिति में प्रभार नहीं देने वाले पूर्व प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है.डीइओ ने बताया कि पूर्व में प्रभार देने को लेकर कई पत्र जारी किया जा चुका है.बावजूद इसके कार्यालय काे यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि कई पूर्व प्रधानाध्यापकोंं के द्वारा अब तक नव नियुक्त प्रधानाध्यापकों को विद्यालय का संपूर्ण प्रभार नहीं दिया गया है.ऐसे लोगो को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन