भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम, डीएम-एसपी ने रक्सौल में एयरपोर्ट और नो-मैन्स लैंड का किया निरीक्षण

Edited by SUMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने रक्सौल में एयरपोर्ट और नो-मैन्स लैंड का किया निरीक्षण

India-Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और विकास को लेकर पूर्वी चंपारण प्रशासन सख्त हो गया है. डीएम-एसपी ने रक्सौल में नो-मैन्स लैंड और एयरपोर्ट साइट का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने का कड़ा अल्टीमेटम दिया है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

India-Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है.रक्सौल पहुंचे जिलाधिकारी और एसपी ने 47वीं एसएसबी बटालियन कैंप में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा और वहां चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

नो-मैन्स लैंड और सैनिक रोड से हटेगा अवैध कब्जा

बैठक के दौरान वीवीपी-II परियोजना, प्रस्तावित रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण और एसएसबी (SSB) के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की मौजूदा स्थिति पर गहन चर्चा हुई. इस दौरान नो-मैन्स लैंड और सीमा से 15 किलोमीटर तक के दायरे में हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई. डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम, एसडीपीओ और संबंधित अंचल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि सीमा क्षेत्र में किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए. इसके साथ ही सैनिक रोड पर किए गए अतिक्रमण को भी तत्काल खाली कराने का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ें… मॉडल अस्पताल में जांच रिपोर्ट के चक्कर में धूल फांक रहीं आइ ड्रॉप, बाहर से दवा खरीदने को मजबूर मरीज

मंदिर और अन्य ढांचों को लेकर समन्वय बनाने का निर्देश

अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद डीएम और एसपी ने खुद रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण स्थल और सिसवा पंचायत स्थित नो-मैन्स लैंड का ग्राउंड जीरो पर जाकर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नो-मैन्स लैंड पर बने एक मंदिर समेत अन्य स्थाई संरचनाओं को देखा गया. इस संवेदनशील मुद्दे पर डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करें और नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें. प्रशासन ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि देश की सुरक्षा और सीमा पर चल रही विकास योजनाओं में किसी भी तरह की बाधा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन