ePaper

जनसेवा के संकल्प का साक्षी बनेगा अरेराज का बीआर अस्पताल : उप राज्यपाल

Updated at : 11 Mar 2025 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
जनसेवा के संकल्प का साक्षी बनेगा अरेराज का बीआर अस्पताल : उप राज्यपाल

अरेराज -मोतिहारी मुख्य मार्ग में नवनिर्मित बीआर अस्पताल का मंगलवार को उद्घाटन जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया.

विज्ञापन

फीता काटकर व शिलापट्ट से पर्दा हटाकर राज्यपाल ने किया बीआर अस्पताल का उद्घाटनप्रतिनिधि,अरेराज

अरेराज -मोतिहारी मुख्य मार्ग में नवनिर्मित बीआर अस्पताल का मंगलवार को उद्घाटन जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया. मौके पर उप राज्यपाल ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में सभी सुविधाओं से सुसज्जित बीआर अस्पताल क्षेत्र के लिए वरदान होगा. अस्पताल में कुशल डाक्टर द्वारा मरीजों को बेहतर सुविधा दी जाएगी. यह अस्पताल जनसेवा के संकल्प का साक्षी बनेगा. वर्ष 2014 के बाद देश मे स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से बहुत बेहतर हुआ है. पहले मरीजों को इलाज के लिए एक ही एम्स की सुविधा थी, लेकिन केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य में बहुत ही सुधार करते हुए छह एम्स के साथ साथ दर्जनों मेडिकल कालेज खुले हैं.

सरकार के प्रयास से आने वाले कुछ ही समय मे बेहतर स्वस्थ्य व्यवस्था हो जाएगी. वहीं उप राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय बीरेंद्र राय हमेशा से समाज की सेवा में लगे रहते थे. उनके पुत्र द्वारा उनके सपना को स्वीकार करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को बेहतर स्वाथ्य व्यवस्था के लिए बेहतर प्रयास किया गया है. कार्यक्रम के पूर्व अस्पताल संचालक ई. राजीव कुमार व डॉ संतोष कुमार द्वारा श्री सिन्हा को मिथिला के प्रसिद्ध मखाना के माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया.

वहीं अतिथि गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, डॉ सीबी सिंह, यूपी सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. विधायक सुनील मनी तिवारी ने कहा कि बीआर अस्पताल गंडक तटवर्ती क्षेत्र वासियों के लिए संजीवनी साबित होगा. कार्यक्रम की शुरुआत व समापन अनुप्रिया द्वारा प्रस्तुत किए गए राष्ट्रगान से किया गया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजीव कुमार द्वारा किया गया. मौके पर पूर्व विधायक चंद्रमोहन राय, राजेन्द्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार पांडेय,पूर्व प्रमुख अनिल राय, झुन झुन सिंह,सुरेंद्र राय, डॉ संतोष कुमार, सहित गण्यमान उपस्थित थे .

खाली चादर ओढ़ाइला से काम ना चली

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भोजपुरी में पूर्व विधायक चंदमोहन राय से कहा कि सिर्फ चादर ओढ़ने से काम ना चली. अपना क्षेत्र के प्रसिद्ध मर्चा के चियुरा काहे न ले के आइनी ह. मर्चा के चियुरा के बिना चादर के सम्मान स्वीकार ना होई .

सुरक्षा की थी मुकम्मल व्यवस्था

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यक्रम को लेकर एसडीओ अरुण कुमार व डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया था. उप राज्यपाल के हेलीकॉप्टर आने के एक घंटा पूर्व से ही मार्ग को लेकर शहर में छोटी बड़ी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया था. हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे चप्पे पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल की कड़ी व्यवस्था किया गया था. निर्धारित समय से 10 मिनट पहले ही उप राज्यपाल का हेलीकॉप्टर हैलीपेड पर उतर गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन