Motihari: अगलगी में चार आवासीय घर राख

अहिरौलिया पंचायत के वार्ड संख्या एक घूरभारिया टोला में मंगलवार की दोपहर अचानक लगी आग में चार परिवारों का आवासीय घर जलकर राख हो गया.
Motihari: कोटवा. थाना क्षेत्र के अहिरौलिया पंचायत के वार्ड संख्या एक घूरभारिया टोला में मंगलवार की दोपहर अचानक लगी आग में चार परिवारों का आवासीय घर जलकर राख हो गया. बताया गया कि सुबह ठंड से बचने के लिए तापी गई आग की बची हुई खरपतवार से चिंगारी फैलने पर देखते-ही-देखते घरों ने आग पकड़ ली. आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों घर पूरी तरह जल चुके थे. इस अगलगी में चंद्रदेव मांझी, बागड़ मांझी, जटा मांझी और फूलद��व मांझी के घर राख हो गए. घरों में रखा चार साइकिल, अनाज गेहूं, धान, चावल, कपड़े, बर्तन, बिछावन, पंखा, एक मोबाइल फोन, आभूषण और नगदी जलकर नष्ट हो गए. घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची. इसके पदाधिकारी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुचे. उनके साथ टीम में चालक मुकेश कुमार सिंह और महिला सिपाही दिव्या भारती मौजूद रहीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमृतेश कुमार
अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










