मुकदमा सुलह कराने का दबाब बनाने को ले पिता-पुत्र के साथ मारपीट, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मुकदमा सुलह कराने का दबाब बनाने को ले पिता-पुत्र के साथ मारपीट, चार गिरफ्तार

मलाही थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव में मुकदमा सुलह कराने का दबाव बनाने को ले दबंगों ने पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दिया

विज्ञापन

गोविंदगंज. मलाही थाना क्षेत्र के होरिल छपरा गांव में मुकदमा सुलह कराने का दबाव बनाने को ले दबंगों ने पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दिया, जिस घटना में गंभीर रूप से घायल पिता व पुत्र का इलाज मोतिहारी अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुत्र अंकित कुमार की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी. घटना को लेकर पिता विनय सिंह ने होरील छपरा गांव के रमेश सिंह, साकेत सिंह,बालिस्टर सिंह सहित 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी नामजद नवल सिंह,विनोद सिंह,जितेंद्र सिंह व मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक में भेज दिया. बताया जा रहा है कि विनय सिंह के भाई अशोक सिंह व आरोपियों के बीच पूर्व से मुकदमा चल रहा है. इसी मुकदमा को सुलह कराने का दबाव बनाने के लिए आरोपियों ने अपने बथान पर बैठे पिता-पुत्र के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. थानाध्यक्ष करण सिंह ने फरार अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन