कल्याणपुर के पूर्व विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

कल्याणपुर से भाजपा के विधायक रहे सचिंद्र प्रसाद सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. बदमाश ने धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है.
मोतिहारी . कल्याणपुर से भाजपा के विधायक रहे सचिंद्र प्रसाद सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. बदमाश ने धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसके बाद विधायक सहित उनका पूरा परिवार दहशत में है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी देने वाला बदमाश कल्याणपुर थाने के माधोपुर का मनीष सिंह उर्फ अंतोष है. उन्होंने बताया कि मनीष पर कल्याणपुर थाना में कुछ दिन पहले अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने व रंगदारी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जिसमें वह फरार चल रहा था. उसका सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह को जान से मारने की धमकी दे रहा है. घटना को ले चकिया डीएसपी सत्येंद्र प्रसाद सिंह व कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. वहीं मामले को लेकर पूर्व विधायक से प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन देने को कहा गया है. बहुत जल्द आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










