मेहसी में टैंकर व पिकअप के साथ 80 लाख का विदेशी शराब जब्त

मेहसी थाना क्षेत्र के ग्राम सुलशाबाद पुराना कोल्ड स्टोरेज के पास से पुलिस ने शुक्रवार की देर रात टैंकर और पिकअप वाहन से 394 कार्टन विदेसी शराब बरामद किया.
चकिया. मेहसी थाना क्षेत्र के ग्राम सुलशाबाद पुराना कोल्ड स्टोरेज के पास से पुलिस ने शुक्रवार की देर रात टैंकर और पिक अप वाहन से 394 कार्टून विदेसी शराब बरामद किया. शराब का कार्टन टैंकर में था. पिकअप पर लोड किया जा रहा था. इस दौरान पुलिस ने छापेमारी की, जहां रात का फायदा उठा तस्कर भागने में सफल रहे. चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जब्त टैंकर, पिकअप सहित शराब की कीमत लगभग 80 लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि शराब एम्पेरियल ब्लू व रॉयल स्टेग कंपनी का है. सभी बोतलों पर मेड इन पंजाब अंकित है. इससे प्रतित होता है कि होली त्योहार को लेकर शराब की बड़ी खेप पंजाब से मंगायी गयी थी, जिसे सुलशाबाद में सुनसान जगह पर टैंकर से उतार पिकअप पर लोड किया जा रहा था. जब्त टैंकर का नम्बर बीआर09एच-8032 व पिकअप का नम्बर बीआर06जीएच-2142 है. तस्करों की पहचान कर ली गयी है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट, अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, दारोगा कृष्ण मोहन कुमार, कन्हैया कुमार, दफादार पवन कुमार सहित अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




