होली को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
होली को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

होली के त्योहार एवं जुम्मे को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर फ्लैग मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

मोतिहारी. होली के त्योहार एवं जुम्मे को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न चौक-चौराहा से होकर निकाला गया. नगर थाना ने पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला. वहीं मुफसिल थाना ने अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला. साथ ही छतौनी थाना क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ, एसडीएम, इंसपेक्टर, थानाध्यक्ष कर रहे थे. साथ ही फ्लैग मार्च में पुलिस एवं सैप के जवान मौजूद थे.फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से पर्व-त्योहार मनाने का आग्रह किया.

होली में फूहड़ गीत व डीजे बजाकर हुड़दंड करने वालों पर होगी कार्रवाई

बंजरिया. थाना परिसर में बुधवार को होली व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हई .अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जफीर आजाद चमन ने किया, जबकि संचालन इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने की. सीओ रोहन रंजन सिंह ने कहा कि होली व रमजान में आपसी सौहार्द बनाये रखें. एक दूसरे के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाएं.वहीं थानाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि होली पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी. मौके पर उप मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, मुखिया आदिल राणा, वार्ड पार्षद संतोष सिंह, उमेश सिंह, सुनील चौधरी, ओजैर अंजुम, दिलीप मुखिया, हीरालाल कुशवाहा, शिव वचन साह, शमशाद आलम, अलाउद्दीन अंसारी सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन