सीमावर्ती घोड़ासहन में गिरफ्तार पांचों विदेशी नेपाल जेल से हुए थे फरार

स्थानीय बस स्टैंड से एसएसबी व पुलिस द्वारा 20 सितम्बर को गिरफ्तार चार सूडानी व एक बोलोविया नागरिक नेपाल जेन जेड आंदोलन के दौरान नेपाल जेल से फरार हो घोड़ासहन के रासते भागने के फिराक में थे जहां गिरफ्तार हो गये.
घोड़ासहन . स्थानीय बस स्टैंड से एसएसबी व पुलिस द्वारा 20 सितम्बर को गिरफ्तार चार सूडानी व एक बोलोविया नागरिक नेपाल जेन जेड आंदोलन के दौरान नेपाल जेल से फरार हो घोड़ासहन के रासते भागने के फिराक में थे जहां गिरफ्तार हो गये. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त सभी विदेशी नागरिक सोना तस्करी मामले में नेपाल के काठमांडू सेंट्रल जेल में करीब दो तीन साल से सजा काट रहे थे. इस दौरान नेपाल में बीते 8 व 9 सितम्बर को हुए जेन जेड आंदोलन के दौरान काठमांडू सेंट्रल जेल ब्रेक के बाद उक्त सभी वहां से फरार हो गए थे. काठमांडू से किसी तरह जैसे तैसे भाग कर नेपाल के सीमावर्ती बारा जिला के सिमरौन गढ़ थाना क्षेत्र के खजानी गांव में पहुंचे थे. खजानी में वे सभी दिलोप के यहां छुप कर रह रहे थे. इस दौरान खजानी के दिलीप ने जितना क्षेत्र निवासी प्रदीप से संपर्क स्थापित कर सभी विदेशी नागरिकों को अपना भारतीय रिश्तेदार बताते हुए घोड़ासहन बस स्टैंड पहुंचाने को कहा. जिसके बाद प्रदीप ने 4 विदेशी नागरिको को स्कॉर्पियो से व शत्रुघ्न ने एक विदेशी नागरिक को बाइक से घोड़ासहन बस स्टैंड पहुंचाया था. जहां से वे सभी जय माता दी बस से पटना जाने वाले थे. तभी एसएसबी व पुलिस ने गुप्त सूचना पर संयुक्त रूप से छापेमारी कर उक्त सभी विदेशी नागरिकों को स्थानीय बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया.
बरामद सामग्रियों की जांच में जुटी पुलिस व एसएसबी
तलाशी के दौरान सभी के पास से नगदी भारतीय रुपये 30460 रुपये, 5 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक कीपैड मोबाइल, दो कुरान, उर्दू में लिखे नोट्स, एक घड़ी व एक ब्राजील के नोट आदि बरामद हुआ था. इधर पुलिस ने गिरफ्तार चारो सूडान के नागरिकों मोहम्मद कमाल महगौब, मोहम्मद अहमद दफाल्ला शराफेल्दीन, उस्मान ऐयाबेद मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद इब्राहिम मोहम्मद तथा बोलोविया के नागरिक मिगुएल सोलोनो शावेज को पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद समानों की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




