शर्ट सर्किट से लगी आग में नगदी सहित घर का सामान जलकर राख

Updated at : 05 Mar 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
शर्ट सर्किट से लगी आग में नगदी सहित घर का सामान जलकर राख

थाना क्षेत्र के फुलवरिया नयका टोला में शर्ट सर्किट से आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

सुगौली . थाना क्षेत्र के फुलवरिया नयका टोला में शर्ट सर्किट से आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया. आगलगी में करीब डेढ़ लाख रुपये नगदी सहित करीब दस लाख रुपए की संपत्ति नुकसान हो गया. इस आगलगी में आभूषण, कपड़ा, वर्तन, अनाज सहित टेंट हाउस के गोदाम में रखे सभी सामान भी नुकसान हो गया. अगलगी इतनी तेज थी कि कोई भी समान घर से बाहर नही निकला जा सका. घर मे से किसी तरह अपनी जान बचाकर लोग भागे. अगलगी में चंद्रदेव महतो, मिथुन महतो, मदन का पूरा घर जलकर राख हो गया. तीन दिन पहले चन्द्रदेव महतो के घर लडकी का शादी हुई थी. जिसमें आए सभी मेहमानों का कपड़ा और जेवर भी जलकर राख हो गया. अगलगी की घटना को देख आसपास के लोगों व फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर किसी तरह आग पर काबू पाया. तब तक तीन लोगो का घर जल कर राख हो गया था. घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो–रोकर बुरा हाल हो गया है. जिन्हें अपनी भविष्य की चिंता सता रही है. सीओ कुंदन कुमार ने बताया कि अग्नि पीड़ितों की मदद की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन