किसान को घायल कर 46 हजार की लूट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2024 9:42 PM
बंजरिया थाना अंतर्गत पाठक टोला के पास बदमाशों ने किसान को घायल कर 46 हजार रुपये लूट लिये. घटना सोमवार शाम करीब 4.30 बजे के आसपास की है.
मोतिहारी. बंजरिया थाना अंतर्गत पाठक टोला के पास बदमाशों ने किसान को घायल कर 46 हजार रुपये लूट लिये. घटना सोमवार शाम करीब 4.30 बजे के आसपास की है. घायल किसान रमेश यादव पचरूखा पश्चिमी पंचायत के लमोनिया गांव का रहने वाला है. उसका सिर फट गया है. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल रमेश ने बताया कि वह मवेशी खरीद-बिक्री का काम करता है. सोमवार शाम 46 हजार रुपये लेकर भैस खरीदने जा रहा था. वह जैसे ही पाठक टोला के पास पहुंचा कि विसर्जन जुलूस में शामिल आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उसे घेर लिया. मारपीट करते हुए कुछ दूर ले गये, उसके बाद सिर पर लाठी से प्रहार कर जख्मी कर दिया. उसके बाद पॉकेट से 46 हजार रुपये व मोबाइल निकाल सभी फरार हो गये. उसने भेला छपरा के राजकुमार साह सहित पांच-छह अज्ञात को आरोपित किया है. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है 72 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व ई-रिक्शा जब्त मोतिहारी. मुफस्सिल पुलिस ने पतौरा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद किया. इस दौरान दो तस्कर भी पकड़े गये. पुलिस ने तस्करों की बाइक व ई-रिक्शा को भी जब्त किया है. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष शिप्रा राजपूत ने बताया कि 70 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ है. गिरफ्तार तस्करों में पतौरा लाला टोला का चंदेश्वर साह व सैदनगर का रामबाबु साह है. प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










