पांच केंद्रों पर आज से शुरू होगा इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Published at :26 Feb 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
पांच केंद्रों पर आज से शुरू होगा इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

पांच मूल्याकंन केन्द्रों पर गुरूवार से वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

मोतिहारी. पांच मूल्याकंन केन्द्रों पर गुरूवार से वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा.यह मूल्यांकन कार्य 27 फरवरी से आठ मार्च तक चलेगा.मूल्यांकन कार्य जिला स्कूल,मंगलसेमिनरी,गोपाल साह विद्यालय ,मुजिब बालिका प्लस टू विद्यालय व परशुराम गिरी उवि जीवधारा मूल्यांकन केन्द्र पर होगा.पांचों केन्द्रों पर करिब ढाई लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांनक होना है.बुधवार को मूल्यांकन केन्द्र निदेशक तैयारी में लगे रहे. जिला स्कूल मूल्यांक केन्द्र के निदेशक रोहित कुमार ने बताया कि कुल 44000 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्याकन केन्द्र पर मूल्यांकन किया जाना है. इस केन्द्र पर 172 परीक्षक,70 एमपीपी,तीन सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं मंगल सेेमिनरी मूल्यांकन केन्द्र पर 43827 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है.इस केन्द्र पर कुल 208 परीक्षक,83 एमपीपी,तीन सुपरवाइजर,16 चेकर मेकर व एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है.मूल्यांकन केन्द्र निदेशक उमेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन केन्द्र पर मोबाइल ले जान वर्जित है. मुजिब बालिका प्लस टू विद्यालय में कुल 50548 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है.इसकी जानकारी देते हुए मूल्यांकन केन्द्र निदेशक राजकुमार चौधरी ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है.इस केन्द्र पर 215 परीक्षक , 109 एमपीपी व तीन सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है.परशुराम गिरी उवि जीवधारा में 48000 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होनी है .इस केन्द्र के निदेशक ने बताया कि 206 परीक्षक,84 एमपीपी व तीन सुपर वाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है.वहीं गाेपाल साह मूल्यांकन केन्द्र के निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि कुल 49901 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस केन्द्र पर किया जाना है.इस कार्य के लिए 269 परीक्षक,112 एमपीपी व तीन सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन