Motihari: ई-रिक्शा चालक की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
Motihari: ई-रिक्शा चालक की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बलहा चौक के पास एक ई रिक्शा की पिटाई से आक्रोशित लोगों से रविवार को बांस का बल्ला लगाकर सड़क को बंद कर दिया

विज्ञापन

गोविंदगंज.बलहा चौक के पास एक ई रिक्शा की पिटाई से आक्रोशित लोगों से रविवार को बांस का बल्ला लगाकर सड़क को बंद कर दिया, जिसके चलते बलहा चौक के पास अरेराज-बेतिया, मलाही मुख्य सड़क घंटों जाम रहा. घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने दल बल के साथ पहुंच लोगो को समझा बुझाकर सड़क से जाम हटवाया. बताया जा रहा है कि ई रिक्शा का भाड़ा मांगने को लेकर बलहा गांव के रितेश तिवारी ने चालक को हेलमेट से बुरी तरह पिटाई कर दी, जिसके चलते मगुराहा गांव का ई रिक्शा चालक रतन राम गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बलहा चौक पर मुख्य सड़क को जाम कर पदाधिकारी बुलाने की मांग पर अड़े थे, जिसकी सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने घायल चालक के आवेदन पर रितेश तिवारी सहित आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर व समझा बुझाकर सड़क से जाम हटवाया, जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन