तपती धूप व गर्मी में लोगों को राहत दे रहे मौसमी फल

Updated at : 06 May 2024 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
तपती धूप व गर्मी में लोगों को राहत दे रहे मौसमी फल

गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

विज्ञापन

चकिया. गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए जगह-जगह तरबूज व खरबूजा बिक रहा है.हालांकि दौर महंगाई का है, लेकिन मौसमी फल की बिक्री जमकर हो रही है. यह जहां शरीर में पानी की कमी को दूर करता है, वहीं लू से भी बचाव करते हैं. दोपहर में बढ़े तापमान की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है. ग्राहकों के अभाव में दुकानदार झपकी मारते रहते हैं. इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए खरबूजा व तरबूज काफी सहयोग कर रहा है. नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह तरबूज व खरबूजे की बिक्री हो रही है. एक समय था जब पांच रुपये प्रति किलो के तरबूज में पूरा परिवार तरोताजा हो जाता था, लेकिन अब यह भी महंगाई से अछूता नहीं रह गया है. बाजार में 20 रुपये प्रति किलो तरबूज बिक रहा है. वहीं खरबूजा 40 से 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है. पछुआ हवा शरीर में पानी की कमी को बढ़ाती है. इसकी पूर्ति करने के लिए खरबूजा-तरबूज जैसे मौसमी फल काफी सहायक है.बाजार में अच्छी क्वालिटी की नारंगी भी लोगों को आकर्षित कर रही है.तरबूज विक्रेताओं की माने तो पानी बरसने के बाद बिक्री पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.बहरहाल अभी तो लोग पानी की बोतल खरीदने से ज्यादा तरबूज व मौसमी फलों को तव्वजो दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन