फाइनल में पहुंची स्पोर्ट्स क्लब की टीम, नहीं पहुंच पायी मेहसी

स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम छतौनी में चल रहे सरदार अमृत सिंह (बिक्की) मेमोरियल ट्रॉफी जिला फुटबॉल लीग में बुधवार को दो मैच खेले गये.
मोतिहारी. स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम छतौनी में चल रहे सरदार अमृत सिंह (बिक्की) मेमोरियल ट्रॉफी जिला फुटबॉल लीग में बुधवार को दो मैच खेले गये. सीनियर डिविजन में पहला मैच स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी बनाम अनुज फुटबॉल क्लब मेहसी के बीच होना था,लेकिन मेहसी की टीम नहीं पहुंच पायी,इस कारण स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी को जीत मिली. इसी तरह स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी अपना पांचों मैच जीत कर फाइनल में जगह बना ली. दूसरा मैच सिनियर डिविजन में स्पोर्ट्स क्लब चिरैया ने रॉयल किंग अगरवा को 2-1 से पराजित कर मैच जीत लिया. मध्यांतर के पहले खेल के 9 वें मिनट पर रॉयल किंग अगरवा के जर्सी नंबर-18 राजे असमद ने एक गोल कर स्कोर 1-0 किया. फिर 25 वें मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब चिरैया के जर्सी नंबर-15 ने गोल कर स्कोर 1-1 किया. मध्यांतर के बाद खेल के 70 वें मिनट पर जर्सी नंबर-10 जिजास शाख्या ने एक गोल कर स्कोर 2-1 किया. जो अंत तक कायम रहा. खेल के 32 वें मिनट पर चिरैया के जर्सी नंबर-17 रिशु कुमार को, 33 वें मिनट पर अगरवा के जर्सी नंबर-5 सावन कुमार एवं 18 वें मिनट पर राजे असमद को गलत खेलने के कारण रेफरी राहुल कुमार द्वारा पीला कार्ड दिखाया गया. बेस्ट-22 स्पोर्ट्स क्लब चिरैया के जर्सी नंबर-14 कृष्णा शाखया को प्रोफेसर जगदीश विद्रोही ने दिया. रेफरी राहुल कुमार, चंद्रिका काजी, शशि कुमार, अनिमेष कुमार, थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




