कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार व टेंपो में टक्कर, एक की मौत, दर्जन भर घायल

कुंभ यात्रा से लौट रहे एक कार सोमवार की देर संध्या टेम्पों से टकरा गई. इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए
केसरिया.कुंभ यात्रा से लौट रहे एक कार सोमवार की देर संध्या टेम्पों से टकरा गई. इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय सीएचसी लाया गया. इस दौरान चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के क्रम में टेंपो में सवार कोटवा थाना क्षेत्र के सिहोरवा निवासी विजय वाजपेयी की मौत हो गई. घटना केसरिया-चकिया सड़क मार्ग के राजपुर कोठी चौक की है. मिली जानकारी के अनुसार विजय वाजपेयी टेंपू से अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वैशाली से घर लौट रहे थे. वहीं कुंभ से एक कार दरभंगा जा रही थी. इसी बीच दोनों वाहनों में टक्कर हो गई. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. घायलों को अस्पताल लाया गया. वहीं विजय को गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी. इधर, पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. बता दे कीं टेंपो में सात लोग व कार में छह लोग सवार थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




