पिपरा में महिला वार्ड सदस्या व उसके परिजनों पर जानलेवा हमला

पिपरा थाना अंतर्गत चिंतामनपुर खाप टोला में महिला वार्ड सदस्या निशा देवी व उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया गया.
मोतिहारी. पिपरा थाना अंतर्गत चिंतामनपुर खाप टोला में महिला वार्ड सदस्या निशा देवी व उसके परिजनों पर जानलेवा हमला किया गया. निशा के साथ उसके पोता व पतोहू को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में इंदू पासवान, मनोज पासवान व सनोज पासवान शामिल हैं. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इंदू पासवान शराब तस्कर भी है. शराब तस्करी के मामले में वह जेल भी जा चुका है. उन्होंने बताया कि निशा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दर्ज प्राथमिकी में वार्ड सदस्य निशा ने बताया है कि उसे मनरेगा के तहत लगाये गये पौधों की देखरेख की जिम्मेवारी मिली है. उक्त आरोपियों ने पौधों को काट दिया. विरोध करने पर उसे व परिजनों की बेरहमी से पिटाई कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ दारोगा अंबिका जायसवाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










