Motihari: पंचायत में हुए विकास कार्य का बनेगा डेटा

Updated:
विज्ञापन
Motihari: पंचायत में हुए विकास कार्य का बनेगा डेटा

आईटी भवन में गुरुवार को बीडीओ रजनीश कुमार की अध्यक्षता में सभी विभागों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.

विज्ञापन

Motihari: मधुबन. प्रखंड परिसर स्थित आईटी भवन में गुरुवार को बीडीओ रजनीश कुमार की अध्यक्षता में सभी विभागों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स(पीडीआई) तैयार करने में सभी विभागों से पंचायतावार हुए विकास कार्यों की सूची मांगी गयी. बीडीओ रजनीश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा पंचायत स्तर किये गये कार्यों की डेटा एकत्र कर विभाग व सरकार को भेजना है. इस कार्य को प्राथमिकता के आधार किया जाना है. इसके लिये विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है. हर विभाग के द्वारा किये कार्यों की सूची उपलब्ध करानी है. सूची पंचायतवार बनेगी.स्वास्थ्य, बालविकास परियोजना,कृषि विभाग,पशु चिकित्सा,थाना अंचल के अलावे पंचायत सचिव कार्यपालक सहायकों से डेटा जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इस डेटा के आधार पर पंचायत विकास सूचकांक बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Chandra Tiwary

लेखक के बारे में

By Shashi Chandra Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन