Cyber Fraud Motihari: मोतिहारी में साइबर ठगों ने यूपीआई से चार ट्रांजेक्शन कर दो लाख रुपये उड़ाए

Updated:
विज्ञापन
Cyber Fraud Motihari Cyber fraud two lakh rupees withdrawn from two bank accounts via upi

प्रतीकात्मक तस्वीर

Cyber Fraud Motihari: साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के दो बैंक खातों से यूपीआई के जरिए दो लाख रुपये उड़ा लिए. पीड़ित मनोज साह की शिकायत पर नगर साइबर थाना ने एफआईआर दर्ज कर तकनीकी जांच और संदिग्ध खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Cyber Fraud Motihari: जिले में साइबर ठगी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उसके दो अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई (UPI) के माध्यम से करीब दो लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. पीड़ित की लिखित शिकायत पर नगर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो खातों से चार ट्रांजेक्शन कर उड़ाई रकम

रामगढ़वा थाना क्षेत्र के योगवलिया गांव निवासी पीड़ित मनोज साह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पटनी शाखा में दो बचत खाते हैं. शातिर साइबर ठगों ने इन दोनों खातों को निशाना बनाया और चार अलग-अलग यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए करीब दो लाख रुपये की रकम साफ कर दी. पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में सभी चार ट्रांजेक्शन के रेफरेंस नंबर भी उपलब्ध कराए हैं.

नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

खातों से पैसे कटने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (National Cyber Crime Portal) पर अपनी शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद इस शिकायत के आधार पर मोतिहारी नगर साइबर थाना में आधिकारिक तौर पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई. पीड़ित मनोज साह ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि जिस यूपीआई आईडी और बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उन्हें तत्काल फ्रीज किया जाए और उनकी गाढ़ी कमाई वापस दिलाई जाए.

ट्रांजेक्शन डिटेल्स की तकनीकी जांच शुरू

साइबर थाना पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ठगी को लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है. जिन संदिग्ध बैंक खातों और वॉलेट में यह राशि भेजी गई है, उनकी पहचान की जा रही है. इसके लिए संबंधित बैंकों और वित्तीय एजेंसियों से आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: संत कबीर का चंपारण से था गहरा लगाव, यहां मौजूद है देश का आठवां ऐतिहासिक कबीर स्तंभ

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन