अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली

मेहसी थाना क्षेत्र के ब्लाक रोड़ में शनिवार दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. उक्त युवक भी उजले रंग की अपाचे पर सवार था.
चकिया. मेहसी थाना क्षेत्र के ब्लाक रोड़ में शनिवार दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. उक्त युवक भी उजले रंग की अपाचे पर सवार था. गोली उक्त युवक के जांघ में लगी है. अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मेहसी बाजार की तरफ भाग गए. घायल युवक भी हताशा में अपनी बाइक से एनएच की तरफ निकल गया. सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंच मुआयना किया और आसपास के लोगों से इस बाबत जानकारी ली. पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे भी बरामद किए हैं, जो पिस्टल से चलाई हुई गोली के बताए जाते हैं. इसके साथ ही पुलिस उक्त घायल युवक की भी तलाश कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक मुजफ्फरपुर का निवासी बताया जाता है. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार युवक की उम्र करीब 32 साल बताई जाती है. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस घायल युवक की तलाश के साथ साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.अपराधी लाल रंग की राइडर बाइक पर सवार बताए जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




