Motihari : शराबबंदी व महिलाओं के उत्थान को ले कार्य कर रहे सीएम

Updated:
विज्ञापन
Motihari : शराबबंदी व महिलाओं के उत्थान को ले कार्य कर रहे सीएम

पूर्व विधायक शिवजी राय ने कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं के उत्थान के लिये लगातार कार्य कर रहे हैं.

विज्ञापन

Motihari : मधुबन. पूर्व विधायक शिवजी राय ने कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं के उत्थान के लिये लगातार कार्य कर रहे हैं. महिलाओं की मांग पर पूरे बिहार में शराबबंदी कानून को 2016 में लागू किया. शराबबंदी कानून आज भी लागू हैं. उक्त बातें राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित नोनिमन मध्य विद्यालय में आयोजित की गयी आदर्श नागरिक शपथ पत्र व सेवा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. पूर्व विधायक ने कहा का वर्तमान समय में पेड़ लगाने की जरूरत है. शहर की स्थिति की तुलना में गांव ठीक है. इसके बावजूद हमें अभी से सचेत रहने की जरूरत है. बिहार सरकार भी जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कराया जाता है.पेड़ हमारे लिये आक्सीजन की पूर्ति करता है. आरसीएम के द्वारा सेवा कार्यक्रम को बेहतर पहल बताया. इसके साथ नोनिमन मध्य विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. उपस्थित लोगों को जल व बिजली का उपयोग मितव्ययिता करने,कपड़े के थैले का उपयोग करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने, ब्लड हेल्प लाइन में रजिस्ट्रेशन कराने का संकल्प लिया गया. मौके पर रंजीत कुमार, चंद्र किशोर राय, राहुल कुमार, रविरंजन कुमार,प्रेम कुमार, सिद्धार्थ कुमार, देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन