Motihari: बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या

Updated:
विज्ञापन
Motihari: बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या

बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या है,जो न केवल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करती है.

विज्ञापन

Motihari: गोविंदगंज. बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या है,जो न केवल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करती है. बल्कि कानूनन भी अपराध है, जिसके रोकथाम के ले ग्राम नियोजन केंद्र द्वारा पहल के तहत जिले में अभियान चलाया गया है. इसी क्रम में शनिवार को सोमेश्वरनाथ धाम स्थित प्रसिद्ध महादेव मंदिर परिसर में धर्मगुरु स्वामी महंत रवि शंकर गिरी सह महामंडलेश्वर पंच दसनाम जूना अखाड़ा के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पीठाधीश्वर ने कहा कि बाल विवाह न केवल समाज की बुरी परंपरा है, बल्कि यह भारतीय कानून के तहत सख्त रूप से निषिद्ध भी है.उन्होंने लोगों से इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की. कहा कि बाल विवाह के कारण बच्चों का शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास प्रभावित होता है. ताकि वे स्वयं भी इस परंपरा के खिलाफ आवाज उठा सकें. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक,समूह के सदस्य,युवा वर्ग सहित अन्य कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन