साले को आर्म्स एक्ट में फंसाने के चक्कर मे जीजा गया जेल

Published at :19 Feb 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
साले को आर्म्स एक्ट में फंसाने के चक्कर मे जीजा गया जेल

साले को हथियार के साथ फंसाने के चक्कर मे जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रिश्ते को कलंकित करने का मामला घोड़ासहन थाना क्षेत्र का है.

विज्ञापन

घोड़ासहन . साले को हथियार के साथ फंसाने के चक्कर मे जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रिश्ते को कलंकित करने का मामला घोड़ासहन थाना क्षेत्र का है. जहां चिरैया थाना क्षेत्र के सेनवरिया गांव निवासी जीजा अमित सिंह ने थाना क्षेत्र के बरवाकला निवासी साले गोविन्द कुमार को आपसी विवाद को लेकर फंसाने के लिए उसकी बाइक के टूल्स बॉक्स में हथियार डाल मंगलवार को पुलिस को इसकी सूचना दी थी. जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय ज्ञान ज्योति स्कूल के निकट छापेमारी कर उसके साले गोविंद की बाइक के टूल बॉक्स से एक देशी कट्टा व 4 जिंदा कारतूस बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया. जिसके बाद थाना पहुंची गोविन्द की पत्नी कंचन ने पूर्व में उसके जीजा अमित द्वारा गोविन्द को फंसाने की मिली धमकी की बात बता गोविन्द को जीजा द्वारा फंसाने की आशंका पुलिस के समक्ष जाहिर की. जिसके बाद मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जांच सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार को सौंपा. इस दौरान एसडीपीओ अशोक कुमार द्वारा टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस को सूचना देने वाले का मोबाइल सीडीआर निकाला गया. जिसमे गोविन्द के जीजा द्वारा ही पुलिस को सूचना देने की बात सामने आई और फोन करने के वक्त उसका टावर लोकेशन गोविन्द के घर पर ही पाया गया. जिसके बाद सिकरहना एसडीपीओ को गोविन्द की पत्नी द्वारा की गई शंका को और बल मिल गया. जिसके बाद पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच करते अनुसंधान में पाया कि आपसी विवाद को लेकर जीजा अमित ने अपने साले गोविन्द को फंसाने के लिए उक्त साजिश रची है. जिसके बाद पुलिस ने जीजा अमित को छापेमारी कर उसे हिरासत में ले पूछताछ शुरू की. पुलिस पूछताछ में जीजा अमित ने आपसी विवाद में गोविन्द के फंसाने लिए खुद से हथियार बाइक के टूल बॉक्स में रखने की बात कबूल कर लिया. सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि निर्दोष गोविन्द को छोड़ा जा रहा है व पूछताछ के बाद गिरफ्तार जीजा को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की करवाई की जा रही है. पूरे अनुसंधान मामले में सिकरहना एसडीपीओ के साथ अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार व पुअनि मधुकर कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यहां बताते चले कि मंगलवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना पर स्थानीय ज्ञान ज्योति के निकट छापेमारी कर गोविन्द के बाइक के टूल बॉक्स से एक देशी कट्टा व 4 जिन्दा कारतूस बरामद किया था. जिसके बाद पुलिस अनुसंधान में गोविन्द को फंसाने के लिए उक्त हथियार उसके जीजा अमित द्वारा उसके बाइक के टूल बॉक्स में रखा गया था. जिसके बाद पुलिस ने गोविन्द को छोड़ उसके जीजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन