ePaper

Motihari: मतदान केन्द्र संख्या-80 के बीएलओ होंगे निलंबित

Updated at : 08 Jul 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: मतदान केन्द्र संख्या-80 के बीएलओ होंगे निलंबित

मतदान केन्द्र संख्या-80,राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोलुहरवा के बीएलओ सुरज कुमार को निलंबित करने की अनुशंसा की गयी है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण में संतोषसजनक कार्य नहीं पाये जाने पर मोतिहारी विधान सभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर के भूमि सुधार उपसमाहर्ता ने गंभीरता से लिया है और मतदान केन्द्र संख्या-80,राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोलुहरवा के बीएलओ सुरज कुमार को निलंबित करने की अनुशंसा की है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरभ जोरवाल को दिये पत्र में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बीएलओ द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं किया जा रहा है. योगदान के बाद इनके द्वारा एक भी प्रपत्र बीएलओ ऐप के माध्यम से अभी तक अपलोड नहीं किया गया है.इन्हें फोन भी किया गया,लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया.फोन भी ऑफ कर दिया गया. सुरज कुमार शिक्षा सेवक के पद पर पदस्थापित हैं और जीएमएस नकछेद महतो बालक में सेवा दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
INTEJARUL HAQ

लेखक के बारे में

By INTEJARUL HAQ

INTEJARUL HAQ is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन