सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Updated at : 14 Oct 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत

खजुरिया मार्ग के केसरिया टोला स्थित डेंटल क्लीनिक के समीप सोमवार को दोपहर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

केसरिया. खजुरिया मार्ग के केसरिया टोला स्थित डेंटल क्लीनिक के समीप सोमवार को दोपहर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 50 वर्षीय डॉ विनोद कुमार सिंह बताया जा रहा है. उनके साथ बाइक पर बैठे अमरेश सिंह भी जख्मी हो गए है.जिनका इलाज निजि किल्निक में चल रहा है.ग्रामीणों के अनुसार चिकित्सक विनोद कुमार सिंह संग्रामपुर में निजी क्लीनिक चलाते थे. वे किसी काम से केसरिया आ रहे थे. उस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जहाँ उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई. उन्हें दो पुत्र व दो पुत्री है. ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पा कर पुलिस पहुँच कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया की इस मामले में कोई आवेदन नही मिला है. इधर शव थाना में पहुँचते ही देखने वालों कि भीड़ उमड़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन