Bihar Police Humanity: घायल बुजुर्ग महिला के लिए फरिश्ता बनी आदापुर पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Bihar Police Humanity: घायल बुजुर्ग महिला के लिए फरिश्ता बनी आदापुर पुलिस

Bihar Police Humanity: आदापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला के लिए पुलिस फरिश्ता बनी.थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.अब पुलिस महिला के परिजनों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

Bihar Police Humanity: अक्सर अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा में रहने वाली बिहार पुलिस ने इस बार अपने मानवीय चेहरे से लोगों का दिल जीत लिया है.रक्सौल अनुमंडल के आदापुर थाना की पुलिस ने सड़क हादसे में घायल एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की जान बचाने के लिए तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की है.

सड़क किनारे अचेत पड़ी थी बुजुर्ग महिला

जानकारी के अनुसार,आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ी है.सूचना मिलते ही उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल डायल-112 की टीम को मौके पर भेजा.पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से महिला को समय पर मदद मिल सकी.

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

डायल-112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को तुरंत आदापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया.इसके बाद थानाध्यक्ष ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दो चौकीदारों को महिला के साथ भेजा और सदर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया.

परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार,घायल बुजुर्ग महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और उसकी हालत में अभी पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है.पुलिस लगातार उनके परिजनों की तलाश में जुटी है.थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी इस घायल महिला के बारे में कोई जानकारी मिले,तो वे तुरंत आदापुर थाना से संपर्क करें.पुलिस की इस मानवीय पहल की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है.

ये भी पढ़ें: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन