मोतिहारी में हाईटेंशन तार से झुलसकर एक युवती की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 26 Jul 2025 8:50 PM
high tension wire
Bihar News: मोतिहारी में जर्जर तार से झुलसकर एक 19 वर्षीय युवती की जान चली गयी. यह घटना मवेशियों के लिए घांस काटकर घर लौटने के दौरान घटित हुई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जर्जर तार को मरम्मत करने का मांग की है .
Bihar News: मोतिहारी में एक युवती की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई. यह घटना पताही थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत स्तिथ भितघरवा गांव की है. यह घटना उस वक्त हुई, जब युवती शनिवार को घास काटकर वापस घर लौट रही थी. मृतका की पहचान भितरवा निवासी चंदेश्वर साह की 19 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी के रूप में हुई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर परिजन को मुआवजा देने की मांग की. मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
मवेशियों के लिए घास काटने गई थी मृतका
मृतका रिंकी चार सहेलियों के साथ सुबह 9 बजे मवेशियों के लिए घांस काटने के लिए गई थी. घांस काटकर लौटने के दौरान अचानक उसके शरीर के ऊपर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया, जिससे झुलसकर उसकी जान चली गई. मृतका रिंकी की शादी नवम्बर में होनी थी, लेकिन इस घटना से परिवार वालों की खुशी पर ग्रहण लग गई.
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
ग्रामीणों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की, इसके साथ ही गांव वालों ने प्रशासन से रिंकी के परिवार को मुआवजा देने की मांग की. इसके साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ करवाई करने की भी मांग की है.
बिजली विभाग के जेई ने मुआवजे देने का अश्वाशान दिया
बिजली विभाग के जेई नरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है. इस घटना की जांच विभाग द्वारा कराई जाएगी, इसके साथ ही मृतका के परिजन को मुआवजा देने का भी अश्वाशान दिया है. उन्होंने जर्जर तार को बदलने की भी बात की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










