Bihar News: नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ इस देश का नागरिक, किस-किस से मिला, डिटेल्स खंगालने में जुटी पुलिस

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के नेपाल बॉर्डर से एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. वीजा की समय सीमा समाप्ति के बावजूद वह भारत और नेपाल में रह रहा था.

विज्ञापन

Bihar News: भारत से नेपाल में घुस रहे एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. व्यक्ति का नाम एटान बेन है और उसकी गिरफ्तारी पूर्वी चंपारण जिले से हुई है. इस गिरफ्तारी के बाद से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. इमीग्रेशन ब्यूरो ने उसे हरैया पुलिस को सौंपा है. जांच एजेंसियां गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह टूरिस्ट के रूप में भारत में घूम रहा था. इस दौरान वह भुवनेश्वर भी गया था.

टूरिस्ट वीजा की समय-सीमा समाप्ति के बाद भी रह रहा था आरोपी

इमीग्रेशन ब्यूरो के डीएसपी अजीत कुमार ने कहा कि वह अमेरिकी नागरिक नेपाल में प्रवेश करने के लिए डिपार्चर क्लीयरेंस लेने बॉर्डर कार्यालय पहुंचा था. उसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है. डिपार्चर क्लीयरेंस देते समय पाया गया कि उसका भारत में आने का स्टांप नहीं लगा है. जबकि रक्सौल इमीग्रेशन कार्यालय का इंट्री रिफ्यूजल स्टाम्प 30 अक्टूबर 2024 का लगा था.

संदेह होने पर उसके कागजातों की जांच की गई तो पाया गया कि वह टूरिस्ट वीजा पर एक वर्ष में अधिकतम 180 दिन की समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी रह रहा था.

बेन का शहर पासपोर्ट नंबर A3613065 है. इसकी वैधता 30 अगस्त 2023 से 29 अगस्त 2033 और भारतीय टूरिस्ट वीजा का नंबर वीएल 7846464 है, जिसकी वैधता 8 सितंबर 2023 से 7 सितंबर 2033 तक है.

पहले भारतीय इमीग्रेशन कार्यालय रक्सौल ने भी भारत जाने से रोका

सूत्रों के अनुसार, कागजातों की जांच में पता चला कि अमेरिकी नागरिक वर्ष 2024 में दो बार में कुल 288 दिन रहकर 29 अक्टूबर 2024 को रक्सौल से डिपार्चर लेकर नेपाल में प्रवेश कर गया था. 30 अक्टूबर 2024 को भारतीय इमीग्रेशन कार्यालय रक्सौल में भारत जाने के लिए आया तो अधिकारियों ने मना कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रिफ्यूजल के बाद भी भारत में रह रहा था

भारतीय वीजा नियम के अनुसार, कोई भी विदेशी नागरिक भारतीय टूरिस्ट वीजा पर एक वर्ष में अधिकतम 180 दिन ही रह सकता है. अगर कोई नियम का उल्लंघन करता है तो उसे भारत में आने की अनुमति नहीं दी जाती. कहा जा रहा है कि आरोपी अमेरिकी नागरिक रिफ्यूजल के बाद भी गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहा था.

गिरफ्तार व्यक्ति को हरैया पुलिस को सौंप दिया गया है. हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेजा गया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर वह इतने दिनों तक कहां और क्यों रहा? रिप्यूजल के बाद भी वह भारत में कैसे घुसा? (रानी ठाकुर)

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली नई रेल सौगात, 25 अप्रैल से इस रूट पर चलेगी दो नई पैसेंजर ट्रेनें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन