Bihar Crime: मोतिहारी में वार्ड सदस्य के बेटे की हत्या, आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन
patna crime news

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime: पूर्वी चंपारण के श्रीपुर नवादा गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी, जब आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ शव मिला. इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिला स्थित पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में वार्ड सदस्य जग्गू भगत के पुत्र उदय कुमार की हत्या कर दी गयी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. उदय कुमार का शव श्रीपुर नवादा स्थित आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह घटना पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के श्रीपुर नवादा गांव की है.

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह खेत में काम करने गए एक किसान ने सबसे पहले शव को देखा. इसके बाद शोर मचाने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए. मृत की मां सोनी देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम को उसका दोस्त बुलाकर ले गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि दोस्त ने खिला-पिलाकर रात में उदय की हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है.

Also Read: बिहटा–सरमेरा हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने मजदूर को कुचला, ऑन द स्पॉट हुई दर्दनाक मौत

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन