दक्षिण भारत दर्शन कराएगी भारत गौरव स्पेशल ट्रेन, 27 मार्च को होगी रवाना

Updated at : 06 Mar 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण भारत दर्शन कराएगी भारत गौरव स्पेशल ट्रेन, 27 मार्च को होगी रवाना

रेलवे पहली बार सुगौली रेलवे स्टेशन से देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है.

विज्ञापन

सुगौली . रेलवे पहली बार सुगौली रेलवे स्टेशन से देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है. खास बात यह है कि इस ट्रेन से यात्रियों को दक्षिण भारत के तीर्थस्थल के साथ ज्योतिर्लिंग दर्शन कराए जाएंगे. भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किराए में लगभग 33 प्रतिशत की रियायत देने जा रहा है. भारत गौरव योजना के तहत यह ट्रेन 27 मार्च को सुगौली स्टेशन से चलकर 7 अप्रैल को वापस पहुंचेगी. आईआरसीटीसी पटना के मुख्य पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन पांच ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराएगी. ””देखो अपना देश”” का यह टूर 11 दिनों का होने वाला है. उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में स्लीपर, एसी थ्री सेकेंड क्लास एसी कोच, एक पेंट्रीकार और एसएलआर शामिल हैं. भारत गौरव स्पेशल ट्रेन इस बार देश के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिरों तिरुपति में बालाजी, रामेश्वरम में श्री रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी में कन्याकुमारी मंदिर एवं विवेकानंद रॉक, त्रिवेनद्रम में श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का दर्शन कराते हुए लौटेगी. ट्रेन में अब तक 300 लोगों ने बुकिंग कराई है. टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सुविधा दी गई है. इसके अलावा इस बार लोगों के लिए विशेष ऑफर दिया गया है. 10 लोगों के ग्रुप में टिकट बुक कराने पर प्रति व्यक्ति 750 रुपये की छूट मिलेगी. भारत गौरव ट्रेन में पहली बार दो श्रेणी रखी गई है. पहली बजट श्रेणी है जिसका किराया 22 हजार 520 रुपये प्रति यात्री रखा गया है. दूसरी स्टैंडर्ड श्रेणी है, जिसमें थ्री एसी क्लास से यात्रा होगी. इसका शुल्क प्रति व्यक्ति 38 हजार 310 रुपया रखा गया है. यात्रा के दौरान आपकी डाइट का भी खास ख्याल रखा जाता है. श्रेणी के हिसाब से यात्रा के दौरान वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल में शाकाहारी भोजन (सुबह, दोपहर और रात का भोजन), सुबह शाम चाय, साथ ही प्रत्येक दिन दो बोतल पानी तथा घूमने के लिए गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था के साथ ही कोच में सुरक्षा गार्ड, सफाईकर्मी और टूर एस्कार्ट उपलब्ध रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन