Motihari: मुहर्रम पर्व को शांति व सौहार्द के साथ मनायें

Updated:
विज्ञापन
Motihari: मुहर्रम पर्व को शांति व सौहार्द के साथ मनायें

गुरुवार को हरपुर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल . गुरुवार को हरपुर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरपुर थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील के दौरान कहा कि ताजिया जुलूस के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नारों का प्रयोग पूरी तरह से वर्जित रहेगा. साथ ही, डीजे व बैंड बजाने पर भी पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान आयोजकों से कहा गया कि ताजिया जुलूस निर्धारित रास्ते से ही मेला स्थल तक ले जाया जाए. थानाध्यक्ष ने कहा कि उन्माद फैलाने या शांति भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. ताजिया जुलूस से संबंधित लाइसेंस लेने के लिए पंद्रह लोगों को अपना आधार कार्ड का एक साथ आवेदन के साथ छायाप्रति लगाना अनिवार्य बताया गया है. उन्होंने सभी से अपील की कि पर्व को समाज में शांति और भाईचारे के माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाएं. मौके पर सरपंच तेजजमुल हक, उप मुखिया विकास कुमार, बबलू कुमार, नौशाद आलम सहित अन्य मौजूद थे. इस दौरान सभी ने प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन