जलजमाव को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच जाम

एनएच पर वर्षों से जल जमाव की समस्या के त्रस्त ग्रामीणों ने एनएच जाम कर रोष व्यक्त किया.
पीपराकोठी. एनएच पर वर्षों से जल जमाव की समस्या के त्रस्त ग्रामीणों ने एनएच जाम कर रोष व्यक्त किया. जल निकासी को लेकर बरकुरवा ग्रामीणों ने कई बार एनएचआई के पदाधिकारियों व सरकार के विभागों को लिख चुके हैं. जिसको लेकर बरकुरवा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने नवोदय के समीप एनएच को किया गया. जिससे मोतिहारी और गोपालगंज से मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाली सड़क पर आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रहा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बरकुरवा के समीप एनएच पर सालोभर गांवों से निकलने वाली पानी लगा रहता है. यह समस्या एनएचआई का नाला जाम होने के कारण कई वर्षों है. जल जमाव के कारण महामारी फैलने और प्रतिदिन वाहनों के गिरने की बात ग्रामीणों ने बताई. बताया कि मामले को लेकर पटना से दिल्ली तक सभी संबंधित कार्यालयों में आवेदन भेज कर समस्या से अवगत कराया गया. परंतु सभी ने समस्या की उपेक्षा की. बताया कि गर्मी आरंभ होते ही समस्या और कठिन हो जाती है. एनएचआई द्वारा वर्षों बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका. बाद में मामले को लेकर एनएचआई के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंच नाले की उड़ाही कार्य आरंभ कराया. और आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र ही स्थायी समाधान होगा. वहीं थानाध्यक्ष खालिद अख्तर, मुखिया हेमंत कुमार सहित अन्य के समझाने के बाद जाम हटा. मामले को लेकर एनएचआई के प्रोजेक्ट हेड वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि नाले की उड़ाही की गई है और स्थायी समाधान तक टैंकर से जलजमाव स्थल से जल उठाव होता रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




